गौतमबुद्ध नगर में 44.01 प्रतिशत पहुंचा मतदान, अगले 3 घंटों में इतना...

Lok Sabha Election 2024 : गौतमबुद्ध नगर में 44.01 प्रतिशत पहुंचा मतदान, अगले 3 घंटों में इतना...

गौतमबुद्ध नगर में 44.01 प्रतिशत पहुंचा मतदान, अगले 3 घंटों में इतना...

Google Image | symbolic image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा (Lok Sabha Election)सीट के लिए शुक्रवार सुबह 7:00 से ही मतदान शुरू हो गए हैं। 11:00 तक गौतमबुद्ध नगर जिले में 24% मतदान हो चुके थे। 1:00 तक यहां आंकड़ा 32% तक पहुंच गया है। वहीं, 3:00 बजे गौतम बुद्ध नगर के लोगों ने 44.01 प्रतिशत वोट डाल दिए गए हैं। 
Image3 बजे तक का मतदान
1.  नोएडा -- 40.02 %
2. दादरी  -- 43.94 %
3. जेवर   -- 44.4 %
4. सिकंदराबाद  -- 48.64 %
5. खुर्जा -- 47.07 %
कुल मतदान प्रतिशत: 44.01 %

पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण 
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर की पांच विधानसभा क्षेत्र के 26 लाख वोटर्स हैं। इस लोक सभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। गुरुवार को 1,852 पोलिंग पार्टियों भूतों के लिए रवाना हो गई थी। 26 अप्रैल आज पुलिस कमिश्नरेट लक्ष्मी सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और जॉइंट कमिश्नर ने मतदान केदो में जाकर निरीक्षण किया। 

641 मतदान केंद्र में हुआ मतदान 
गौतमबुद्ध नगर को 26 जून और 120 सेक्टर में बांटा गया है। प्रशासन के मुताबिक, लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 26,75,148 है, जिनमें से 14.50 लाख पुरुष और 12 पॉइंट 24 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा 119 ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिले में 600 सेक्स वर्कर्स भी वोट देंगे। नोएडा दादरी और जेवर में 641 मतदान केंद्र है।
कौन सी विधानसभा में कितने वोटर
सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.