नोएडा में तेज बारिश के बाद दो लोगों पर गिरी दीवार, अस्पताल में भर्ती

दर्दनाक खबर : नोएडा में तेज बारिश के बाद दो लोगों पर गिरी दीवार, अस्पताल में भर्ती

नोएडा में तेज बारिश के बाद दो लोगों पर गिरी दीवार, अस्पताल में भर्ती

Tricity Today | घटनास्थल

Noida : बृहस्पतिवार की देर शाम हुई तेज बारिश में शहर के अनेकों हिस्सों में पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसकी वजह से कई जगहों की बत्ती गुल रही। इस बीच तेज बारिश और हवा के चलते सेक्टर-44 स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना में वहां पर रह रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सेक्टर-39 क्षेत्र की घटना
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 में निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई है। दो लोग घायल हुए है। घायलों की पहचान अजय और राम मिलन के रूप में हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 की है। घायल लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। निर्माणाधीन मकान में रहे कर मजदूरी करते हैं।

घटनास्थल का निरीक्षण
उन्होंने बताया कि राकेश गुप्ता निवासी सेक्टर-44 मकान का निर्माण कार्य चल रहा था बारिश होने के कारण दीवार गिर गई। कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.