दिल्ली-एनसीआर में मौसम से लोगों का हाल-बेहाल, धुप और बादल की लुका-छिपी के बीच भी कोई राहत नहीं

Noida NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में मौसम से लोगों का हाल-बेहाल, धुप और बादल की लुका-छिपी के बीच भी कोई राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर में मौसम से लोगों का हाल-बेहाल, धुप और बादल की लुका-छिपी के बीच भी कोई राहत नहीं

Google Images | Symbolic Image

Noida News (आशुतोष राय ) : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को गर्मी और लू से लोगों का पसीना छूटा रहा। मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो आज गर्मी और लू के कारण तापमान बढ़ता दिखा। आज 4 बजे के बाद भी चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। आने वाले दिनों में भी तापमान में कमी के कोई आसार नहीं हैं। गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने वाला है।

अगले चार दिन रहेगा मौसम का सख्त रुख
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 35.78 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 सेल्सियस रहा।आर्द्रता 9% दर्ज की गई। 4 बजे के बाद भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह भी गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। गुडगांव में आज अधिकतम तापमान 44.44 और न्यूनतम तापमान 34.96 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 15% दर्ज की गई है। रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत रही और दिन में आसमान भी साफ रहा, लेकिन सोमवार से गुरुवार तक फिर लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम 
बुधवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 36.99 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.65 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 37.09 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.83 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 36.23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 46.07 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 37.08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी बीच बादल छाए रहने की भी संभावना है।

प्रदूषण से भी लोग परेशान 
गर्मी और लू से लोगों वैसे ही परेशान है। वहीं, प्रदूषण से भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक्यूआई का स्तर आज भी कम नहीं हुआ। नोएडा में 162 एक्यूआई और ग्रेटर नोएडा में 197 के करीब था। आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ना तय है।

कैसा रहेगा मंगलवार का तापमान 
मंगलवार को लू का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है । वहीं, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। लू से बचने के लिए पानी की बोतल और सिर पर कुछ कपड़ा ढककर निकलें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.