दोस्त के फ्लैट पर पार्टी करने गई थी, मामूली झगड़ा और लगा दिया रेप का आरोप, पुलिस ने

Noida : दोस्त के फ्लैट पर पार्टी करने गई थी, मामूली झगड़ा और लगा दिया रेप का आरोप, पुलिस ने

दोस्त के फ्लैट पर पार्टी करने गई थी, मामूली झगड़ा और लगा दिया रेप का आरोप, पुलिस ने

google photo | symbolic

Noida News : नोएडा में एक महिला अपने दोस्तों के साथ रात में फ्लैट पर पार्टी करने गई थी। सारे लोगों ने जमकर दारू पी। किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। महिला को बुरा लगा और उसने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की तो पूरी कहानी सामने आ गई। आपको बता दें कि सोमवार को इसी तरह कंपनी से घर वापस लौट रही एक युवती ने गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया तो घटना सामान्य कहासुनी की थी।

काम खत्म करके महिला रात में पार्टी करने गई
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महिला ने थाना एक्सप्रेसवे पर शिकायत दी थी। उसने अपने साथियों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। जिसमें थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आरोपों की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल जांच की। जांच के दौरान पता चला कि महिला अपने 3 पुरुष साथियों और 3 महिला मित्रों के साथ 23 जुलाई 2022 को ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात अपने साथी के फ्लैट पर गई थी। रात्रि में इन सारे लोगों पार्टी की।

शराब के नशे में साथियों के साथ हुई कहासुनी
पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में महिला का अपने साथियों के साथ झगडा हो गया। सभी अपनी मर्जी से पार्टी करने गए थे। सभी शराब का सेवन किए हुए थे। पुलिस बताया कि किसी ने कोई बदतमीजी किसी के साथ नहीं की थी। महिला की ओर से दिए प्रार्थना पत्र में आरोपों की जांच गहनता से की गई। आरोप असत्य पाए गए हैं। बलात्कार जैसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.