व्हीलचेयर खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर, दर्शकों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला 

Noida Indore Stadium : व्हीलचेयर खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर, दर्शकों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला 

व्हीलचेयर खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया हुनर, दर्शकों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला 

Tricity Today | व्हीलचेयर बास्केटबॉल का आयोजन

Noida News : सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय चोट रोकथाम सप्ताह (1 से 7 सितंबर) के तहत 'स्पाइनल कॉर्ड इंजरी डे' मद्देनजर खेल का आयोजन किया गया। इसमें 100 से ज्यादा व्हीलचेयर यूजर्स ने व्हीलचेयर बास्केटबॉल, व्हीलचेयर फुटबॉल, रग्बी, व्हीलचेयर रेस और व्हीलचेयर बाधा दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लिया। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में 500 अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
व्हीलचेयर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की गईं। वहीं, कल्चरल प्रोग्राम शाम 4.30 से 6 बजे तक आयोजित हुए। रंगारंग कार्यक्रम में प्रोफेशनल ने हाई एनर्जी कल्चरल डांस परफार्मेंस और व्हीलचेयर स्टंट किए। इन परफार्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा इवेंट फिजिकल मोड में हुआ। हालांकि इसे चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, कटक, लखनऊ, हैदराबाद, पटना और भोपाल सहित अन्य शहरों में लाइव या वर्चुअल दिखाया गया।
भारत में चोट रोकथाम सप्ताह मनाने का उद्देश्य
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अतुल गोयल ने कहा कि भारत में चोट रोकथाम सप्ताह मनाने का उद्देश्य 'भारत को चोट से मुक्त रखना है। 4 सितंबर को ऑनलाइन मोड में "रीढ़ की हड्डी की चोट के प्रबंधन में चुनौतियों को दूर करने के लिए रणनीतियों पर एक पैनल चर्चा होगी। 5 सितंबर को SCI दिवस को श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें SCI इन्क्लूसिव डांस, नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) और व्हीलचेयर एक्टिविटी के बारे में जागरूकता पर चर्चा होगी। रीढ़ की हड्डी की चोटों वाले व्यक्तियों के लिए एक स्वास्थ्य जांच और वोकेशनल रिहैबिलिटेशन लैम्प भी आयोजित किया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.