किसने की लापरवाही, पुलिस ने जांच शुरू की

नोएडा फिल्म सिटी में मॉडल की मौत : किसने की लापरवाही, पुलिस ने जांच शुरू की

किसने की लापरवाही, पुलिस ने जांच शुरू की

Tricity Today | मॉडल वंशिका अपने भाई के साथ

Noida News : नोएडा की फिल्म सिटी में रविवार को हादसे में मॉडल की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि नोएडा पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। संदिग्ध लापरवाही की जांच की जा रही है, जिसके कारण फैशन शो के दौरान 24 वर्षीय मॉडल की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि वंशिका चोपड़ा रविवार को फिल्म सिटी के एक निजी स्टूडियो में आयोजित फैशन शो में भाग ले रही थीं। उसी दौरान प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी एक लोहे की जाली उनके ऊपर गिर गई और उनकी मौत हो गई।

एक घायल वोलेंटियर है अस्पताल में भर्ती
नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस फैशन शो में आगरा के निवासी बॉबी राज स्वयं सेवक थे। उनको भी इस घटना में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हो रहा है।" अधिकारी ने कहा कि वंशिका चोपड़ा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी इलाके में रहती थीं। जिसे नोएडा एक्सटेंशन के नाम से भी जाना जाता है।

लापरवाही की वजह से मौत का मामला दर्ज
पुलिस अफसर ने कहा, "घटना के संबंध में सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं और आयोजकों से पूछताछ की है। पुलिस को वंशिका के भाई से शिकायत मिली है। मामले में आईपीसी की धारा 304ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह लापरवाही की वजह से मौत का मामला है। मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है।"

किसने की लापरवाही, पता लगा रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने ट्राईसिटी टुडे से कहा, "आयोजन में प्रकाश व्यवस्था का कार्य करने वाले लोगों से पूछताछ की गई है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या किसी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है? जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.