12 हजार नए कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जॉब पाने के लिए पढ़ें खबर

नोएडा-एनसीआर में नौकरी का धमाका : 12 हजार नए कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जॉब पाने के लिए पढ़ें खबर

12 हजार नए कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जॉब पाने के लिए पढ़ें खबर

Google Images | विप्रो

Noida-NCR News : आईटी में काम करने वाले लोगों के लिए और फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी है। विप्रो में कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में 10 हजार से 12 हजार नियुक्ति की योजना बनाई है। युवाओं को इसका अत्यंत लाभ मिलेगा। इस बात की जानकारी विप्रो के चीफ एचआर सौरभ गोविल ने 19 जुलाई को आयोजित कंपनी के Q1 सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हम करीब 1 साल बाद फिर से जॉब के मार्केट में वापस आ गए हैं।

इस महीने 3000 से अधिक कर्मचारियों की हुई नियुक्ति
विप्रो ने वित्तीय वर्ष 2025 में 12,000 पदों पर नए कर्मचारियों के भर्ती की योजना  बनाई है। आपको बता दें इस कंपनी ने लगातार 6 तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में कमी के बाद इस महीने 3,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले वित्तीय वर्ष यानी साल 2026 में 10 हजार से 12 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

कॉलेज से की जाएगी नियुक्ति
साथ ही उन्होंने विप्रो में नौकरी के इच्छुक युवाओं को बताया कि विप्रो वित्तीय वर्ष 2025 में दिए गए सभी नौकरी के ऑफर को पूरा कर रही है। इतनी ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी ने कुछ संस्थानों के साथ अपने संबंध भी मजबूत किए हैं। ऐसे में कंपनी इस वर्ग कॉलेज के परिसर में भी भर्ती करेगी। वेस्टर्न इंडिया प्रोडक्ट कंपनी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार यहां जान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एक नजर डाल सकते हैं।

नियुक्ति की जानकारी
  1. वित्तीय वर्ष 2025 में 10,000 से 12,000 नए कर्मचारियों की नियुक्ति।
  2. अगले वित्तीय वर्ष यानी साल 2026 में भी 10-12 हजार कर्मचारियों की होगी नियुक्ति।
  3. विप्रो कॉलेज परिसर में भी की जाएगी भर्ती।
  4. 19 जुलाई 2024 को Q1 सम्मेलन में की गई घोषणा।
  5. वहीं TCS 40,000 नये कर्मचारियों की करेगा नियुक्ति।
  6. HCL Tech का वित्तीय वर्ष 2025 में 10,000 नये कर्मचारियों की नियुक्ति का लक्ष्य।
  7. इंफोसिस 15,000-20,000 कर्मचारियों की करेगा नियुक्ति।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.