महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, फरार पति को तलाश रही है पुलिस

dowry case महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, फरार पति को तलाश रही है पुलिस

महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, फरार पति को तलाश रही है पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा सेक्टर - 75 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौनाचार तथा जबरन गर्भपात कराने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर - 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर - 75 की एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक उसके पति आदित्य ने उसके साथ दहेज के लिए मारपीट किया और बार-बार प्रताड़ित किया। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। यहां तक कि महिला का जबरन गर्भपात करा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है।

युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया रिपोर्ट, पुलिस जांच में दोनों बचपन के दोस्त निकले

नोएडा सेक्टर – 20 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  नोएडा सेक्टर - 27 में रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत की थी, कि एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से रंगदारी मांग रहा था।

सेक्टर - 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को एक युवती ने थाना सेक्टर - 20 में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक सिंह राठौर नाम का युवक युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। जब युवती ने इसका विरोध किया तो अभिषेक ने उससे पैसे की मांग की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। सेक्टर - 20 पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अभिषेक सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सात वर्षों तक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। परंतु दोनों का कुछ समय पूर्व ब्रेकअप हो गया। आरोपी के अनुसार ब्रेकअप होने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ बदले की भावना से मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं। युवक और युवती बचपन से दोस्त हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.