नाइजीरियन ठगों को किराए पर 150 बैंक अकाउंट देने वाली महिला अरेस्ट

नोएडा साइबर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी : नाइजीरियन ठगों को किराए पर 150 बैंक अकाउंट देने वाली महिला अरेस्ट

नाइजीरियन ठगों को किराए पर 150 बैंक अकाउंट देने वाली महिला अरेस्ट

Google Image | Symbolic Image

Noida News : शहर में हजारों की संख्या में नाइजीरियन युवक-युवतियां रहते हैं। इसमें से काफी लोग करोड़ों की ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसी एक और ठगी का पर्दाफाश उत्तर प्रदेश की नोएडा साइबर क्राइम टीम ने किया है। इस पूरे मामले में एक महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला 5 हजार रुपए किराए पर नाइजीरियन ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराती थी। नाइजीरियन गैंग लाखों और करोड़ों की ठगी करने के बाद इस किराए के खाते में सारी ठगी हुए पैसे जमा करते थे, इससे किसी को भी उन पर शक नहीं होता था और पकड़े नहीं जाते थे। 

क्या है पूरा मामला 
नोएडा के सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी अखिलेश नारायण सिंह में बीते 13 अगस्त 2020 को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें 17 मार्च 2020 को अमेरिका की विंस्टन गोल्ड माइनिंग कॉर्पोरेशन की परचेज मैनेजर मिस सोनिया मॉरिसन के नाम से फोन और ई-मेल कर गोल्ड माइनिंग इंडस्ट्री से संबंधित प्रीकैटोरिया ऑयल एक्सट्रैक्ट के व्यापार के लिए संपर्क किया। व्हाट्सएप के द्वारा अखिलेश को मुनाफे का झांसा देने लगे आरोप है। महिला ने उनसे शिपिंग चार्जेस मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस क्लीयरेंस राजेश के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी कर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। साइबर क्राइम प्रभारी रीता यादव ने बताया कि जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तब दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर नाइजीरियन बैंक को किराए पर खाता उपलब्ध कराने वाली मास्टरमाइंड प्रीति चंद्रा का नाम आया जिससे दिल्ली से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।    

प्रीति चंद्रा के पास से 150 खाते मिले
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला की पहचान 24 वर्षीय प्रीति चंद्रा के रूप में हुई है। प्रीति चंद्रा एक कंपनी में एक कर्मचारी है।  इसके साथ-साथ वह लोगों को ठगने का काम भी करती है। पुलिस के मुताबिक प्रीति चंद्रा के पास से 150 खाते पाए गए, जो जिनमें से कुछ उनके और कुछ उनके जानने वालों के थे। जिस पर नाइजीरियन लोग ठगी हुई  रकम ट्रांसफर किया करते थे। प्रीति चंद्रा प्रत्येक खाते के लिए पांच हजार  प्रति महीना किराया वसूलती थी और हर एक नए खाते उपलब्ध कराने के 15 हजार रुपये लेती थी।  

साइबर पुलिस टीम कर रही और पूछताछ
प्रीति चंद्रा ने पूछताछ में बताया कि क्रिस्टी फर्मी जो नाइजीरिया का रहने वाला है।  उसको वह किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराती थी। प्रीति का क्रिस्टी फर्मी के साथ अच्छे संबंध थे। यह ठगी करना और रकम को ठिकाने लगाने का काम काफी दिनों से चल रहा था। हालांकि, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रीति चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.