नोएडा के सबसे बड़े गंदे नाले में महिला की बहती मिली लाश, हत्या की आशंका

बड़ी खबर : नोएडा के सबसे बड़े गंदे नाले में महिला की बहती मिली लाश, हत्या की आशंका

नोएडा के सबसे बड़े गंदे नाले में महिला की बहती मिली लाश, हत्या की आशंका

Tricity Today | कोतवाली 24 | File Photo

Noida News : शनिवार को सेक्टर 33-34 के बीच में बने नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली 24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नाले में फेंका दिया।

दिल्ली पुलिस को भेजी जानकारी
पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का शव न्यू अशोक नगर दिल्ली की तरफ से नाले में बहता हुआ आया है। इस घटना के बारे में पुलिस ने आसपास के थानों के अलावा दिल्ली पुलिस को शव मिलने की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच सभी एंगलों से कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.