महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर हुए हैरान

नोएडा में कुदरत का करिश्मा : महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर हुए हैरान

महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर हुए हैरान

Tricity Today | तीन बच्चियां

Noida : नोएडा के सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुश का माहौल है। वहीं, बच्चियों की डिलीवरी होते ही स्वास्थ्य कर्मी हैरान रह गए। एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने के चलते बच्चों का वजन कम है। डॉक्टर ने बताया कि महिला और उसके तीनों बच्चियों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ईएसआइसी में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।

डॉक्टर ने दी जानकारी
अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेट (डीएमएस) डा.सोना बेदी ने बताया कि सेक्टर-66 स्थित मामूरा में रहने वाले रविंदर ने अपनी गर्भवती पत्नी सुनीता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सिजेरियन के जरिए प्रसव कराया गया है। जिसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीनों लड़की है। प्रसव के बाद तीनों बच्चियां और महिला स्वस्थ हैं। सिजेरियन कराने वाली टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्वपना और निश्चेतना विशेषज्ञ डा. अभिजीत शामिल रही।

बच्चियों का वजन कम
डॉक्टर ने बताया कि तीनों वजन कम होने के कारण तीनों को नर्सरी में रखा गया है। डॉक्टर की टीम तीनों बच्चियों और उसकी मां की निगरानी 24 घंटे की जाएगी। जन्म के बाद एक बच्चे का औसत वजन ढाई किलोग्राम होना चाहिए। पहली बेटी का वजन 1 किलो 550 ग्राम, दूसरी का वजन 1 किलो 540 ग्राम और तीसरी बेटी का वजन 1 किलो 340 ग्राम है। वहीं प्रसव के बाद कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। परिवार के सभी सदस्य एक साथ तीन बेटियों के पैदा होने से काफी खुश हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.