सोशल मीडिया पर पति ढूंढना पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर लाखों को लगाया चूना

नोएडा में साइबर क्राइम : सोशल मीडिया पर पति ढूंढना पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर लाखों को लगाया चूना

सोशल मीडिया पर पति ढूंढना पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर लाखों को लगाया चूना

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : एक महिला को मेट्रोमोनियल साइट पर पति ढूंढना भारी पड़ गया है। जालसाज ने मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से महिला को शादी का झांसा दिया और खुद को एक कस्टम इंस्पेक्टर बताया इसके बाद महिला से करीब 9 लाख ठग लिए। अपने साथ हुई ठगी का पता चलते ही महिला ने सेक्टर-49 थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार केस कर लिया है और जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में पारुल शर्मा ने बताया कि वह होशियारपुर सेक्टर-51 में परिवार के साथ रहती हैं। कुछ दिनों पहले जीवनसाथी मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से उनकी दोस्ती रक्षित कौशिक नामक एक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताया इसके साथ उसने कस्टम विभाग में होने के दस्तावेज भी पारुल को भेजे। रक्षित ने पारुल को शादी का झांसा दिया और बताया कि उसे थार गाड़ी खरीदनी है उसका अकाउंट अभी कुछ दिनों से फ्रीज चल रहा है। थार की कीमत 18 लाख है। आरोप है कि रक्षित ने पारुल को झांसे में लेकर फरीदाबाद में बुलाकर 7.5 लाख का पर्सनल लोन करवा लिया साथ ही 1.25 लाख रुपए पिता के इलाज के बहाने ट्रांसफर करवा लिए। 

सोशल मीडिया पर देखा तो पता चला
अपने साथ हुई ठगी का अहसास पीड़िता को तब हुआ जब उसने अपने साथ हुई घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 8.75 लाख हड़प लिए हैं और अब पैसे वापस मांगने पर वह पारुल को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वही पारुल का कहना है कि गाजियाबाद कवि नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-49 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी कस्टमर अधिकारी का कार्ड और मोबाइल बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.