DLF Mall में महिला की खोई 70 हीरों से जड़ी अंगूठी, पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ वापस लौटाई

Noida News : DLF Mall में महिला की खोई 70 हीरों से जड़ी अंगूठी, पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ वापस लौटाई

DLF Mall में महिला की खोई 70 हीरों से जड़ी अंगूठी, पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ वापस लौटाई

Tricity Today | पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ वापस लौटाई

Noida News : शहर में आए दिन लूट की घटनाएं देखने को मिलती है। नोएडा पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे में सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल से एक सराहनीय कार्य पुलिस द्वारा किया गया है, जिसमें पुलिस ने एक महिला की हीरे की अंगूठी को पांच घंटे में ढूंढकर वापस लौटाया है। 

महिला ने पुलिस को दी सूचना 
डीएलएफ चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शाहदरा दिल्ली निवासी मानसी ने 112 पर सूचना दी थी कि वह डीएलएफ मॉल में शॉपिंग के लिए आई थी। वह अपने बच्चे का डायपर बदलने के लिए मॉल के वॉशरूम में गयी। उसी दौरान मानसी ने हाथ धोते समय अपनी डायमंड रिंग जिसमें करीब 70 से ज्यादा डायमंड जुड़े हुए थे, निकालकर सिंक के पास रख दी और वह अपनी रिंग वॉशरूम में ही भूलकर बाहर निकल आ गयी।  

महिला ने दिया धन्यवाद 
लेकिन जब वह बाहर आई तो उन्हें अपने रिंग के बारे में याद आया जैसे ही वह वापस वॉशरूम में पहुंची तो उनकी रिंग वहां से गायब थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी और दूसरे सोर्स के माध्यम से ढूंढकर वापस की है। वहीं मानसी और उनके पति ने पांच लाख की रिंग पांच घंटे में वापस करने पर पुलिस को धन्यवाद दिया है। 


 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.