महिला ने पुलिस चौकी के सामने खुद को किया आग के हवाले, देवर समेत 2 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

NOIDA BREAKING : महिला ने पुलिस चौकी के सामने खुद को किया आग के हवाले, देवर समेत 2 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

महिला ने पुलिस चौकी के सामने खुद को किया आग के हवाले, देवर समेत 2 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | पीड़ित महिला

Noida : मंगलवार को नोएडा में एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। इस मामले के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद नजदीकी एनएसईजेड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर लव कुमार ने जांच के आदेश एसीपी जोन-1 को दिए हैं।

केरोसिन का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास
गौतमबुद्ध नगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने बताया कि नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी एनएसईजेड के समीप एक महिला द्वारा अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाकर महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

देवर समेत 2 लोगों पर लगाए यह आरोप
प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस महिला ने बीते 20 फरवरी को गांव के दो लड़के सुमित और नीरज के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने सुमित और नीरज के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया था कि यह दोनों युवक गांव में उसको बदनाम कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें लोगों से कह रहे हैं। इसमें छेड़छाड़ करने का आरोप नहीं है, बल्कि बदनाम करने का आरोप है।

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत
लव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है महिला ने जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। उनमें से एक व्यक्ति सुमित महिला का देवर लगता है। इस मामले में जब जांच पड़ताल की गई तो नीरज की पत्नी द्वारा भी एक पुलिस को शिकायत मिली कि जो महिला के युवकों पर आरोप लगा रही है। उस महिला ने गांव के कई लोगों से पैसे उधार लिए थे और अब पैसे वापस मांगने पर ऐसे आरोप लगा रही है। 

एसीपी जोन-1 को सौंपी जांच
इस पूरे मामले में थाना अध्यक्ष ने जांच एक महिला सब-इंस्पेक्टर को सौंपी। जिसमें महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा दोनों पक्षों द्वारा दी गई। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस की इस जांच के दौरान महिला ने एनएसईजेड चौकी के समीप खुद के ऊपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। अब इस मामले में नोएडा के एसीपी जोन-1 को पूरी जांच सौंपी गई है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.