महिला सुरक्षा पुलिस ने शहर की 150 गृहणियों को 'Women Safety' को लेकर कराया जागरूक

Noida News : महिला सुरक्षा पुलिस ने शहर की 150 गृहणियों को 'Women Safety' को लेकर कराया जागरूक

महिला सुरक्षा पुलिस ने शहर की 150 गृहणियों को 'Women Safety' को लेकर कराया जागरूक

Tricity Today | महिला सुरक्षा पुलिस ने शहर की  गृहणियों को महिला सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Noida News : महिला सुरक्षा टीम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-52 स्थित चिल्ड्रन पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया है। जिसमें तकरीबन 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भाग लिया।

महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
महिला सुरक्षा थाना पुलिस ने शहर में हो रहे महिलाओं के साथ आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस कमिश्नर द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत बीते महीने में सुरक्षा सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाया गया था। इसी के तहत हर महीने में 10 दिवस को अभियान चलाए जाने के क्रम में शनिवार को चिल्ड्रन पार्क सेक्टर-52 में 150 महिलाओं को इकट्ठा किया गया।

इन आवश्यक हेल्पलाइन नंबर से क्र सकती है किसी भी परिस्थिति में संपर्क
इस कार्यक्रम में मौजूदा महिलाओं की परेशानियों को सुना गया। वहीं उनके साथ होने वाली समस्याओं के सुझाव भी दिए गए। सभी महिलाओं मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। वहीं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112 ,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, उद्यम सखी हेल्पलाइन नंबर-1800 2126 844 महिला थाना नोएडा गौतमबुध नगर का सीयूजी नंबर- 859590 2539 85 भी दिया गया। जिसमें महिला पुलिस ने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नंबर डायल करने की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.