एडीसीपी प्रीति यादव ने कंपनी जाकर महिलाओं से मुलाक़ात की, सुरक्षा पर हुई खुलकर चर्चा

Noida News : एडीसीपी प्रीति यादव ने कंपनी जाकर महिलाओं से मुलाक़ात की, सुरक्षा पर हुई खुलकर चर्चा

 एडीसीपी प्रीति यादव ने कंपनी जाकर महिलाओं से मुलाक़ात की, सुरक्षा पर हुई खुलकर चर्चा

Tricity Today | कार्यक्रम में प्रीति यादव महिलाओं को जागरूक करती हुई

Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर महिला सुरक्षा उपायुक्त प्रीति यादव (Preeti Yadav) द्वारा थाना फेस-2 स्थित मदर्सन सुमी (Motherson sumi) में मिशन शक्ति के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रीति यादव द्वारा कंपनी की में काम करने वाली महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित में जागरूक किया गया।

मौजूद महिलाओं को सुरक्षा से सम्बंधित किया जागरूक 
इस कार्यक्रम में लगभग 300 से ऊपर महिलाएं शामिल हुई। मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा पुलिस द्वारा खुद के और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। वहीं कामकाजी महिलाओं को अपने परिवार के साथ समय बिताने और अपनी समस्याओं को अपने परिवार के साथ सांझा करने के लिया कहा। महिला पुलिस ने कहा कि अपने साथ होने वाले छेड़छाड़, भेदभाव या यौन शोषण से चुप न रहकर उसके खिलाफ लड़ने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर-181 विमेन पावर लाइन-1090 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 से तुरंत संपर्क करें के लिए कहा।  

हेल्प डेस्क के बारे में किया जागरूक 
इस पूरे कार्यक्रम में सभी महिलाओं को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा निर्धारित हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया। जहां पर सभी महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर जा सकती हैं सभी थानों पर महिला सुरक्षा को सबसे अहम माना जाता है और महिलाओं की पहचान गुप्त रखकर सभी कार्यों को किया जाता है। वहीं कंपनी में काम करने वाली उपस्थित महिलाओं को अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने के बढ़ावा दिए। 

यह लोग रहे मौजूद 
इस पूरे कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह और मदर्सन सुमी के एचआर मैनेजर संजीव अग्रवाल और अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.