महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा, बैंड बाजों की धुन पर झूमे भक्त

नोएडा में श्रीराम कथा : महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा, बैंड बाजों की धुन पर झूमे भक्त

महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा, बैंड बाजों की धुन पर झूमे भक्त

Tricity Today | श्रीराम कथा

Noida News : सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूरे सेक्टर-82 और 93 में घूमकर फिर कथा स्थल पर पहुंची। यहां फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। बैंड बाजों की मधुर धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं के "जय श्रीराम" के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग
कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतरों के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राम कथा के श्रवण मात्र से ही हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है और यह संस्कारों का बीजारोपण करती है। कथा में सती और पार्वती विवाह के रोचक प्रसंग भी सुनाए गए।

4 बजे से 8 बजे तक श्रीराम कथा
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सभी पॉकेटवासियों के सहयोग से यह श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक होगी। 6 मई को श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक होगी। 6 मई को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।

ये रहे मौजूद 
इस मौके पर देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, देवेंद्र गुप्ता, सुशील पाल, हरी सिंह, अंगद तोमर, रमेश दास, रमेश चंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, रमेश वर्मा, हंसमणि शुक्ला, राजेश गुप्ता, अनूप सिंह, जयंत शाहू, संगम प्रसाद मिश्र, राजवीर सिंह, विकास शर्मा, रमेश गुप्ता, विजय, प्रकाश जोशी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.