नोएडा के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दम, जानें किसने किसे दी पटखनी

प्रतियोगिता : नोएडा के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दम, जानें किसने किसे दी पटखनी

नोएडा के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दम, जानें किसने किसे दी पटखनी

Tricity Today | दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया दम

Noida News : आज नोएडा सेक्टर-15 में ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलड़ियों ने भाग लिया। इसमें पहले स्थान पर मोनू पुराना ने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर आशीष (छत्रसाल स्टेडियम) रहे। जबकि तीसरे स्थान पर साहिल (चांदरूप अखाड़ा) के पहलवान ने जीत दर्ज की। 

हर साल की तरह इस साल भी नोएडा सेक्टर-15 ऋषिपाल क्रीड़ा स्थल में विशाल दंगल का आयोजन कराया गया। इस दंगल का आयोजन ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा पिछले 26 सालों से लगातार कराया जा रहा है। इस कड़ी में आज 16 अक्टूबर, 2021 को भाई ऋषिपाल की 27वीं पुण्यतिथि पर दंगल कराया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर इस दंगल की शोभा बढ़ाई। प्रतिस्पर्द्धा में महिला पहलवानों ने भी जज्बा दिखाया। 

एक लाख रुपये का इनाम मिला
दंगल सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। इसमें भाग लेने के लिए यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक के खिलाड़ी पंहुचे। सबसे बड़ी कुश्ती 100000 रुपये की थी। इस इनाम राशि के विजेता पहलवान मोनू पुराना (छत्रसाल) रहे। दूसरे स्थान पर आशीष (छत्रसाल स्टेडियम) पहलवान ने 51 हजार जीता। तीसरे स्थान पर साहिल (चांदरूप खलीफा) ने 31000 रुपये जीते। चौथे स्थान पर राहुल राठी ने जीत दर्ज की। राहुल को 15000 की पुरस्कार राशि दी गई। 

महिला पहलवानों ने दिखाया दम
महिला पहलवानों की सबसे बड़ी कुश्ती प्रतियोगिता 17000 रुपये की कराई गई। नैना रोहतक और मानसी भड़ाना के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा। इस मुकाबले में नैना रोहतक ने जीत दर्ज की। हालांकि इनाम राशि का 75% विजेता को दिया गया। बाकी 25% राशि मानसी भड़ाना को दी गई। महिला पहलवानों के बीच दूसरा मुकाबला 13000 के लिए खेला गया। इसमें रोहतक की रितिका और नेहा राजकुमार गोस्वामी के बीच मुकाबला हुआ। रितिका रोहतक विजेता रहीं। इनाम राशि का 75% उन्हें और 25% हिस्सा नेहा राजकुमार गोस्वामी को दिया गया। 

ये अतिथि रहे मौजूद
दंगल की अध्यक्षता जय प्रकाश (हिन्द केसरी) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में नोएडा के विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जोगिंदर अवाना (विधायक, राजस्थान), नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री), सतवीर गुर्जर (पूर्व विधायक) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष पार्षद सरिता विहार, एनपी सिंह (रिटायर्ड I.AS), इंदु प्रकाश (ओएसडी नोएडा प्राधिकरण), अविनाश त्रिपाठी (ओएसडी नोएडा प्रधिकरण), ओमपाल प्रमुख, सुनील चौधरी (सपा नेता) और पंकज अवाना (आप नेता) मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.