कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो और लोगों ने गंवाई जान

गौतमबुद्ध नगरः कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो और लोगों ने गंवाई जान

कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो और लोगों ने गंवाई जान

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो


गौतमबुद्ध नगर में तीन अलग-अलग हादसों में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। रविवार की देर रात एक कंक्रीट मिक्सर गाड़ी बैक करते हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मामला सेक्टर-49 थाने का है। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-101 में रविवार की देर रात एक कंक्रीट मिक्सर गाड़ी बैक हो रही थी। इसी दौरान मजदूर परिमल राय (45 वर्ष) गाड़ी के नीचे आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिमल पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। 

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने हादसों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-101 स्थित एक मिक्सचर प्लांट है। रविवार रात करीब लगभग 8 बजे कंक्रीट मिक्सचर गाड़ी की चपेट में आने से पास खड़ा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंक्रीट मिक्चसर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल मजदूर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मृतक परिवार के साथ थाना क्षेत्र में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र का है। क्षेत्र के मोहैय्यापुर गांव के पास रविवार रात को हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक आशुतोष और उनकी ममेरी बहन गुंजन (13 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशुतोष को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीसरा मामला थाना जेवर क्षेत्र का है। क्षेत्र में सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम (30 वर्ष) की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक सड़क हादसे में शिव प्रसाद राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.