कांग्रेसियों ने केक काटकर सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया

नोएडा : कांग्रेसियों ने केक काटकर सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया

कांग्रेसियों ने केक काटकर सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया

Tricity Today | कांग्रेस कार्यकर्ता

Noida : नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों  ने राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया। सचिन पायलट का 45वां जन्मदिन बिशनपुरा कांग्रेस कार्यालय में बनाया गया। इस दौरान लोगों को मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की गई।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोकप्रियता
कांग्रेस नेता राम कुमार तंवर ने कहा कि सचिन पायलट को देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक युवा अपना आदर्श मानते है। देश के हर कोने में पायलट की लोकप्रियता जनता के बीच है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री का पैतृक गांव वैदपुरा है, जो गौतमबुद्ध नगर में पड़ता है। जनपद में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य देवेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, एसकेएस राणा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम, जितेन्द्र चौधरी, शाहिद खान, उषा देवी, रूबी चौहान, अवनीश तंवर,दुली तंवर, निशान्त नागर, शिव कुमार, धर्मेन्द्र गुर्जर, करण वर्मा, आदर्श कुमार, दीपकमल और नकुल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.