कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में मनाया भाजपा स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले- जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला 

नोएडा : कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में मनाया भाजपा स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले- जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला 

कार्यकर्ताओं ने इस अंदाज में मनाया भाजपा स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले- जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला 

Tricity Today | भाजपा स्थाना दिवस

Noida : गौतमबुद्ध नगर जनपद में भाजपा स्थापना दिवस ने धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रभातफेरी का आयोजन हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन शुरू हुआ। इसको सुनने के लिए एलईडी की व्यवस्था पार्टी की तरफ से करवाई गई। 

"भाजपा को मिला जनता का भरपूर आशीर्वाद"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भाजपा नेक नीयत और नेक इरादों के साथ कार्य कर रही है, इसलिए उसे जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों और उनके उत्थान के लिए काम करना हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक है परिवारभक्ति की और दूसरी है भाजपा की राष्ट्रभक्ति। हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलती है।"

सभी मंडलों पर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस
नोएडा महानगर अध्यक्ष ने भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने नोएडा में प्रचंड जीत दर्ज की है। उससे हम सभी को गौरवान्वित किया है। ये कार्यक्रम जिला के साथ साथ हर मंडल पर भी मनाया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह मंडल में सेक्टर-110 मार्केट, सरस्वती शिशु मंडल में धवलगिरी सेक्टर-11, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेक्टर-116, महाराणा प्रताप मंडल के गिझौर गांव, कृष्णा नगर मंडल में बुद्धविहार, चोटपुर कॉलोनी, अटल बिहारी वाजपायी मंडल में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-40, सैनिक विहार मंडल मे सदरपुर कॉलोनी और दीन दयाल उपाध्याय मंडल में सेक्टर-27 पर आयोजित हुआ।

माइक्रो डोनेशन शुरू
स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रदेश में माइक्रो डोनेशन भी शुरू की है। जो "नमो ऐप" के माध्यम से शुरू होगा। जहां लोग नमो ऐप से डोनेशन कर सकते हैं। यह डोनेशन 5 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक कर सकते हैं। इस दौरान गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी मौजूद रहे।

यह लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम में जिला प्रभारी बसंत त्यागी, महामंत्री चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, मंत्री चमन अवाना, एसपी चमोलि, प्रमोद बहल, रवि यादव, अमरीश त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, नीता बजपाई, अर्पित मिश्रा, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, प्रवेश चौहना, अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, पंकज झा, सुराजपाल राणा, बबलू यादव, गोपल गौड़, राम मेहर कौशिक, कल्लू सिंह, करतार चौहान, बिजेंद्रा नागर, हर्ष चतुर्वेदी, सचिन अंबावत, अहसान खान, बृजपाल चौहान, ओम् यादव, पूनम सिंह, राजीव त्यागी, परविंदर बैरागी, नरेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी और भूपेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.