नोएडा और अयोध्या को लता मंगेशकर से जोड़ेंगे विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार

ख़ास खबर : नोएडा और अयोध्या को लता मंगेशकर से जोड़ेंगे विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार

नोएडा और अयोध्या को लता मंगेशकर से जोड़ेंगे विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार

Tricity Today | मूर्तिकार राम सुतार

Noida | Ayodhya | विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार नोएडा और अयोध्या को लता मंगेशकर को जोड़ेंगे। वह अयोध्या के लता मंगेशकर स्मृति चौक पर लगाई जाने वाली वीणा का निर्माण कर रहे हैं। यह वीणा 40 फीट की होगी। इसका अनावरण 28 सितंबर को किया जा सकता है। नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित राम सुतार के स्टूडियो में निर्माण किया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि सेक्टर-19 निवासी पद्म भूषण से अलंकृत मूर्तिकार राम वनजी सुतार पहली बार किसी वाद्ययंत्र को आकार देंगे।

विश्व प्रसिद्ध मूर्तियां बना चुके राम सुतार
राम सुतार विश्व प्रसिद्द मूर्तियां बना चुके हैं। अब वह अयोध्या के नया घाट बंधा तिराहे पर लता मंगेशकर चौक के लिए एक वीणा का निर्माण कर रहे हैं। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से चौक का निर्माण होगा। वहीं, वीणा बनाने का काम 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे नोएडा से अयोध्या पहुंचाया जाएगा। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर इसका अनावरण किया जा सकता है।

कांसे की बनेगी 40 फुट ऊंची मूर्ति
राम सुतार के बेटे मूर्तिकार अनिल राम सुतार ने बताया कि वीणा कांस्य धातु की बनाई जा रही है। इस वीणा की लंबाई 40 फुट और चौड़ाई 10 फुट है। की होगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसमें आकर्षक लाइट का साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीणा पर लता मंगेशकर की जीवनी और उनकी कई गीतों के वाक्य लिखे जाएंगे। वीणा को 45 डिग्री पर झुकाकर स्थापित किया जाएगा। यह वही स्थिति में है जिस तरह से इसे पकड़कर बजाया जाता है।

बापू की मूर्ति बनाने के लिए प्रसिद्ध
राम वनजी सुतार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां 50 से ज्यादा देशों में स्थापित हैं। संसद भवन में स्थापित राष्ट्रपिता की मूर्ति भी उन्होंने ही बनाई है। 97 वर्षीय राम सुतार महात्मा गांधी की 1000 से ज्यादा मूर्ति बना चुके हैं। इस उम्र में भी वह खुद मूर्तियों को बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, सहित कई विभूतियों की मूर्तियां बनाई हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया
विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को राम सुतार ने ही डिजाइन किया था। निर्माण के दौरान वह कई दिनों तक गुजरात में ही रहे। ताकि मूर्ति को सही तरीके से स्थापित किया जा सके। वर्तमान में वह केंपो गौड़ा की 90 फीट की मूर्ति भी बना रहे हैं। 100 फीट की संभाजी महाराज की मूर्ति और 125 फीट की बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति भी बना रहे हैं। सांभाजी की मूर्ति पुणे और आंबेडकर की मूर्ति हैदराबाद में स्थापित होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.