हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा प्रयास, हर वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

नोएडा में 'World Heart day run': हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा प्रयास, हर वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा प्रयास, हर वर्ग के लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Tricity Today | नोएडा में 'वर्ल्ड हार्ट डे रन' की कुछ तस्वीरें

Noida News : नोएडा में देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु रविवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जहां सैकड़ों लोगों ने 'वर्ल्ड हार्ट डे रन' में हिस्सा लेकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर- 18 से शुरू हुई यह दौड़ देश में बढ़ते हृदय रोगों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

चिप-टाइमिंग तकनीक से विजेताओं का हुआ चयन
दौड़ को 3, 5, 10 और 16 किलोमीटर की श्रेणियों में विभाजित किया गया मार्ग डीएलएफ मॉल से शुरू होकर फिल्म सिटी और नोएडा की प्रमुख सड़कों से होते हुए वापस मॉल पर समाप्त हुआ। इस दौरान मैक्स हेल्थकेयर के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। सुबह 5:30 से 9:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हर उम्र के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ को 3, 5, 10 और 16 किलोमीटर की श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें विजेताओं का चयन आधुनिक चिप-टाइमिंग तकनीक द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम ने लोगों को शारीरिक गतिविधि का महत्व समझाया
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के सेंटर हेड, शिबली खान ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह दौड़ केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं है। यह हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है।" इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को शारीरिक गतिविधि का महत्व समझाया, बल्कि समुदाय में एकजुटता की भावना भी पैदा की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.