सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

Chhath Puja 2021 : सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

Tricity Today | Chhath Mahaparv

Noida : लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा  में संपन्न हो गया है । ग्रेटर नोएडा नोएडा वेस्ट के साथ नोएडा में ये पर्व धूमधाम से मनाया गया चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' किया। इस दौरान छठ मईया के भजनों और लोक गीतों की बयार बहती जिससे सारा वातावरण भक्तिमय नज़र आ रहा था। इसके बाद घाट पर बनाई गई छठ मैया की वेदी पर दीया जलाए गए और मंगल गीत गाते हुए पूजा की गई। 

छठ पर्व का चौथा दिन
छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन गुरुवार को 60 हज़ार से ज्यादा व्रतधारी और उनके साथ आए तीन लाख से अधिक लोगों ने जमुना नदी के तट और और कृत्रिम रुप से बनाये गये घाट के पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर 'पारण' किया और 36 घंटे का निर्जल उपवास समाप्त किया। इसके साथ ही  सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया ।  नोएडा अथॉरिटी ने की खासी तैयारी
इस त्योहार में भगवान सूर्य की आराधना की जाती हैं। नहाय खाय के साथ शुरू हुआ ये पर्व सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो गया। नोएडा अथॉरिटी के साथ मिल कर प्रवासी महासंघ ने भी इसे लेकर खासी तैयारियां की थी। नोएडा में 12 जगह पर कृत्रिम घाट तैयार किए गए थे। नोएडा स्टेडियम में सबसे बडा घाट बनाया गया था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में बनाए गए घाट में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उगते सर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। यहां पर पूर्वांचल प्रवासी एकता मंच ने पूजा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.