नोएडा में आई यमुना की बाढ़, गांवों में घुसा पानी, 4 घंटे से रेस्क्यू जारी

High Alert : नोएडा में आई यमुना की बाढ़, गांवों में घुसा पानी, 4 घंटे से रेस्क्यू जारी

नोएडा में आई यमुना की बाढ़, गांवों में घुसा पानी, 4 घंटे से रेस्क्यू जारी

Tricity Today | रेस्क्यू

Noida News|Yamuna River : पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते यूपी समेत देश के कई राज्यों का बुरा हाल है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। वहीं हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। नोएडा के सेक्टर 167 छपरौली मंगरौली गांव के डूब क्षेत्र में यमुना का पानी भर गया है। जलभराव 20 फीट से अधिक है। यमुना में आए उफान के बाद नोएडा फायर विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौके पर फायर कर्मचारी पहुंचकर गांव के लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ 250 से ज्यादा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यूपी के जनपद गौतमबुद्ध नगर में भी यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नोएडा के जिला प्रशासन ने यमुना के हद में आने वाले करीब सभी गांवों के लिए 17 बाढ़ चौकियां भी तैनात की हैं। सदर तहसील के सफीपुर, मोमनाथल, तिलवाड़ा, मोतीपुर, लतीफपुर और मकनपुर गांव में अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा भी अन्य संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

300 गायों को बचाया
फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए खुद मौके पर तैनात हैं। दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव छपरौली मंगरौली गांव के लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। गांव में बने गौशाला से करीब 300 गायों को बचाया गया है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन 4 घंटे से अधिक से चल रहा है। यमुना नदी के नजदीक के गांव को हाई अलर्ट किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.