योगी के कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ पहुंचे अनाथ आश्रम, बच्चों के लिए दिए 51 हजार रुपए

नोएडा : योगी के कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ पहुंचे अनाथ आश्रम, बच्चों के लिए दिए 51 हजार रुपए

योगी के कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ पहुंचे अनाथ आश्रम, बच्चों के लिए दिए 51 हजार रुपए

Tricity Today | योगी के कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ पहुंचे अनाथ आश्रम

नोएडा :  उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने दिवाली पर नोएडा में अनाथ बच्चों के लिए बड़ा योगदान किया है। सिद्धार्थ नाथ ने दिवाली पर नोएडा में स्थित एक अनाथ आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा, "अनाथ बच्चों को प्रेम की आवश्यकता है, इसलिए मैं  यहां आया हूं। उन्होंने अनाथ बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी तरफ से अनाथालय में 51 हजार रुपए दिए हैं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस दौरान कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशों पर बच्चों के लिए अच्छे कदम उठाए जा रहे है। आज प्रदेश के हर एक अनाथ आश्रम में पल रहे बच्चों को हर सुविधा देने के लिए सरकार कार्यरत है।

आपको बता दें सिद्धार्थ नाथ सिंह एक भारतीय राजनीतिक और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। उनको उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है। सिद्धार्थ नाथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। वे आंध्र प्रदेश के बीजेपी राज्य प्रभारी और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय भी सचिव हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.