ओखला पक्षी विहार में सैर करना होगा अब और भी मनोरंजक, वन विभाग कर रहा है अच्छी तैयारी

NOIDA: ओखला पक्षी विहार में सैर करना होगा अब और भी मनोरंजक, वन विभाग कर रहा है अच्छी तैयारी

ओखला पक्षी विहार में सैर करना होगा अब और भी मनोरंजक, वन विभाग कर रहा है अच्छी तैयारी

Google Image | Okhla Bird Sanctuary

नोएडा में स्थित ओखला पक्षी विहार में वन विभाग एक अच्छी तैयारी कर रहा है। ओखला पक्षी विहार में गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। जिसमें आप बहुत ही कम रुपयों में पूरे ओखला पक्षी विहार की सैर कर सकेंगे। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखा है।

नोएडा में स्थित ओखला पक्षी विहार में तमाम तरीके की सुविधा की जा रही है। पर्यटकों के लिए हर तरीके की सुविधा के लिए ओखला पक्षी विहार काम कर रहा है। अब वन विभाग के अधिकारी ने ओखला पक्षी विहार में गोल्फ कार्ट को चलाने के लिए पत्र लिखा है। फॉरेस्ट रेंजर अरविंद मिश्रा ने बताया कि पक्षी विहार में एक गेट से दूसरे गेट तक जाने के लिए करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में पर्यटक असुविधा महसूस करते हैं। इसके लिए अब ओखला पक्षी विहार में गोल्फ कोर्ट चलाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मात्र 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक लोग एक गेट से दूसरे गेट तक जा सकेंगे। यह गोल्ड कार्ड पक्षी विहार के ही होंगे। उन्होंने बताया कि गोल्फ कार्ट के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। पर्यटकों को भी इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.