नोएडा सीट के उम्मीदवार सबसे युवा, जेवर के सबसे उम्रदराज, जानिए कौन सबसे युवा और बुजुर्ग

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा सीट के उम्मीदवार सबसे युवा, जेवर के सबसे उम्रदराज, जानिए कौन सबसे युवा और बुजुर्ग

नोएडा सीट के उम्मीदवार सबसे युवा, जेवर के सबसे उम्रदराज, जानिए कौन सबसे युवा और बुजुर्ग

Tricity Today | उम्मीदवार

Noida : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) चल रहा है। गौतमबुद्ध नगर में 3 विधानसभा सीट नोएडा, दादरी और जेवर हैं। तीनों सीटों पर 52 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं। हालांकि, अभी पर्चों की जांच चल रही है और नाम वापसी भी होनी है। मौजूदा उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि सबसे ज्यादा युवा उम्मीदवार नोएडा विधानसभा सीट पर हैं। उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसत उम्र जेवर विधानसभा सीट पर है। अगर तीनों सीटों के उम्मीदवारों की औसत आयु देखें तो 44.4 वर्ष होती है। मतलब, गौतमबुद्ध नगर में युवा उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

नोएडा में 25 साल का युवा उम्मीदवार
सबसे पहले नोएडा विधानसभा सीट की बात करते हैं। पहले चरण में जिन 58 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव करवाया जा रहा है, वहां मथुरा के बाद सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नोएडा सीट पर सामने आए हैं। इन सभी की औसत उम्र 40.4 साल है। अगर सबसे कम उम्र के उम्मीदवार की बात करें नोएडा सीट पर राष्ट्रीय जनता पार्टी के नितीश केवल 25 साल के हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के रोहित 28 साल के हैं। भारतीय जन जागृति पार्टी के उम्मीदवार कुश कुमार श्रीवास्तव की उम्र 27 वर्ष, निर्दलीय उम्मीदवार यशु सिंह की उम्र भी 27 साल है।

नोएडा सीट के उम्मीदवारों की उम्र

उम्मीदवार

पार्टी

आयु

आशीष शर्मा

लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी

29

घनश्याम

भारतीय महासंघ पार्टी

38

दीपमाला श्रीवास्तव

पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी 

37

सामेंद्र

निर्दलीय

37

सुनील कुमार

निर्दलीय 

33

नीतीश

राष्ट्रीय जनता पार्टी

25

किशोर सिंह

भारतीय इंसान पार्टी

44

रोहित

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)

28

डिबलू सिंह चौधरी

अल-हिन्द पार्टी

57

कुश कुमार श्रीवास्तव

भारतीय जन जागृति पार्टी

27

राजकुमार

शिवसेना

54

सुनील चौधरी

समाजवादी पार्टी

43

बिजेंद्र सिंह

विजय भारत पार्टी

51

यशु सिंह

निर्दलीय

27

अपर्णा शर्मा

निर्दलीय

41

पंखुड़ी पाठक

इंडियन नेशनल कांग्रेस

29

सौरभ गोयल

निर्दलीय

43

संजीव कुमार गोस्वामी

सर्व समाज पार्टी

48

पंकज सिंह

भारतीय जनता पार्टी

43

पंकज अवाना

आम आदमी पार्टी

27

कृपाराम शर्मा

बहुजन समाज पार्टी 

62

ध्रुव अग्रवाल

लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया 

53

संजय शर्मा

निर्दलीय

54


महिला उम्मीदवारों में पंखुड़ी सबसे युवा
इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक 29 वर्ष की हैं।इस सीट पर 3 महिला उम्मीदवार हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अपर्णा शर्मा 41 वर्ष की हैं और पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी की दीपमाला श्रीवास्तव 37 वर्ष की हैं। महिला उम्मीदवारों में पंखुड़ी पाठक सबसे कम उम्र की हैं। इस सीट पर सबसे उम्रदराज प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के कृपाराम शर्मा हैं। उनकी उम्र 62 वर्ष है। इसके बाद अल-हिन्द पार्टी के डबलू सिंह चौधरी 57 साल के हैं। शिवसेना के राजकुमार 54 वर्ष के हैं। लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया के ध्रुव अग्रवाल 53 साल के हैं और निर्दलीय प्रत्याशी संजय शर्मा 54 साल के हैं।

पंकज अवाना मान्यता प्राप्त पार्टियों में सबसे युवा
मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह की उम्र 43 साल है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौधरी भी 43 साल के हैं। सुनील चौधरी इससे पहले दो बार नोएडा सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर हार चुके हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने तीसरी बार मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना केवल 27 साल के हैं। गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों में वह सबसे कम आयु वाले हैं।

दादरी सीट के उम्मीदवारों की उम्र

उम्मीदवार

पार्टी

आयु

संजय

आम आदमी पार्टी

46

हेमंत शर्मा

शिवसेना

26

तेजपाल

भारतीय जनता पार्टी

68

राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव

सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी)

50

त्रिलोचन नारायण सिंह

निर्दलीय

45

संजय कुमार शर्मा

निर्दलीय

37

मनवीर सिंह

बहुजन समाज पार्टी

42

चमन सिंह

मिहिर सेना

51

राजकुमार

समाजवादी पार्टी

57

जगदीश सिंह

सर्व समाज पार्टी

53

दीपक कुमार भाटी चोटीवाला

इंडियन नेशनल कांग्रेस

40

यूनुस

राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी

46

अमित बसोया

निर्दलीय

33

अन्नू खान

निर्दलीय

44

विजय नागर

बहुजन आंदोलन पार्टी

34

वीरेंदर सिंह प्रजापति

जन अधिकार पार्टी

38


दादरी में तेजपाल नागर सबसे उम्रदराज
दादरी विधानसभा सीट पर 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के मास्टर तेजपाल सिंह नागर हैं। उनकी उम्र 68 वर्ष है। आपको बता दें कि तेजपाल सिंह ना केवल दादरी बल्कि गौतमबुद्ध नगर में सभी उम्मीदवारों के बीच वह सबसे उम्रदराज हैं। दादरी विधानसभा सीट के लिए सबसे युवा उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत शर्मा हैं। उनकी उम्र केवल 26 साल है। निर्दलीय अमित बसोया 33 साल के हैं। बहुजन आंदोलन पार्टी के विजय 34 साल के हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार और किसान नेता मनवीर सिंह भाटी 42 साल के हैं। दादरी विधानसभा सीट से जुड़ी एक और खास बात यह है कि इस बार यहां से कोई महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं आई है। दादरी विधानसभा सीट के सभी 16 उम्मीदवारों की औसत उम्र 44.3 वर्ष है।

जेवर सीट के उम्मीदवारों की उम्र

उम्मीदवार

पार्टी

आयु

मनोज राज

भारतीय जन जागृति पार्टी

44

सुनील गौतम

निर्दलीय

36

अवतार सिंह भड़ाना

राष्ट्रीय लोकदल

64

वीर सिंह

निर्दलीय

51

मनोज कुमार शर्मा

लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी

46

धीरेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी

55

धनीराम

निर्दलीय

49

विजय

निर्दलीय

37

पूनम

आम आदमी पार्टी

50

त्रिलोक चंद शर्मा

निर्दलीय

49

नीरू वालिया

सर्व समाज पार्टी

65

मनोज

इंडियन नेशनल कांग्रेस

46

नरेंद्र कुमार

बहुजन समाज पार्टी

39


जेवर में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार
गौतमबुद्ध नगर जिले की तीसरी सीट जेवर विधानसभा सीट के लिए सबसे कम 13 उम्मीदवार मैदान में आए हैं। यहां उम्मीदवारों की औसत उम्र सबसे ज्यादा 48.5 वर्ष है। अगर प्रत्याशियों की उम्र व्यक्तिगत रूप से देखें तो सर्व समाज पार्टी की नीरू वालिया सबसे उम्रदराज हैं। वह 65 वर्ष की हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह 55 साल के हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना की उम्र 64 वर्ष है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पूनम 50 साल की हैं। इस सीट पर सबसे कम उम्र के उम्मीदवार सुनील गौतम हैं। आपको बता दें कि सुनील गौतम दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और लंबे अरसे से सामाजिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। उनकी उम्र केवल 36 वर्ष है। सुनील गौतम इससे पहले विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। निर्दलीय लड़ रहे विजय की उम्र 37 साल है। जेवर विधानसभा सीट पर 2 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। नीरू वालिया के अलावा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम 50 वर्ष की हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.