युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूनम पंडित बोलीं- 'बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्या'

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप : युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूनम पंडित बोलीं- 'बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्या'

युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूनम पंडित बोलीं- 'बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्या'

Tricity Today | युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Noida News : कांग्रेस की नेता पूनम पंडित ने कहा कि जिस तरीके से चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या करके अपना मेयर बनाया है। वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। भारतीय जनता पार्टी धांधली करके ही चुनाव जीत सकती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट ने कहा कि मेयर चुनाव में जो पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, वह चंडीगढ़ में बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रह चुका है। युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष जावेद खान और नोएडा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज आवाना ने चुनाव में हुई धांधली पर रोष व्यक्त किया है। 

जबरन वोट किए अमान्य
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मतपेटी के अंदर डाले गए बैलेट पेपर पर कुछ हाथ से लिख रहे हैं, जबकि सामान्य तौर पर बैलेट पेपर पर कुछ नहीं लिखा जाता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस- आप गठबंधन के 20 वोट थे और भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के केवल 16 वोट थे। निगम के इतिहास में पहली बार लोकतंत्र की हत्या करके कांग्रेस और आप के 8 वोट अमान्य कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा पुलिस ने दो बार पुतला दहन करने से न सिर्फ रोका, बल्कि बलपूर्वक उसे छीन लिया। 

इनकी रही उपस्थिति
मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष नोएडा कांग्रेस एवं प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस पश्चिम शहाबुद्दीन, युवा कांग्रेस नोएडा विधानसभा महासचिव रामचंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर भाटी, नवल सिंह चौहान, विवेक, अंकित, अशोक, प्रमोद, सतपाल, ज्ञानेंद्र, वीरेंद्र और अन्य लोग  मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.