कमरे में दो युवकों की मिली लाश, छोले और रसोई गैस के धुएं ने मचाया कोहराम

नोएडा में दर्दनाक हादसा : कमरे में दो युवकों की मिली लाश, छोले और रसोई गैस के धुएं ने मचाया कोहराम

कमरे में दो युवकों की मिली लाश, छोले और रसोई गैस के धुएं ने मचाया कोहराम

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा में सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में शनिवार सुबह एक कमरे में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना फेस-3 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवक छोले-भटूरे बेचने का काम करते थे। घटना के समय कमरे से जले हुए छोले और रसोई गैस का धुआं निकल रहा था। पुलिस ने दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई है। 

गैस पर मिले जले हुए छोले 
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-70 स्थित बसई गांव 23 वर्षीय शिवम और 22 वर्षीय उपेंद्र एक किराए के मकान में रहते थे। दोनों छोले-भटूरे बेचने का काम करते थे। दोनों शुक्रवार को अपनी दुकान बंद करके घर पहुंचे और सुबह की तैयारी करने लगे। उन्होंने रसोई गैस जलाकर उस पर छोले को उबलने के लिए रख दिया। इसी बीच वे दोनों सो गए। पूरी रात गैस जलती रही और सुबह तक छोले जलकर राख हो गए। जले हुए छोले और रसोई गैस के धुएं से कमरे में जहरीली गैस बन गई, जिससे दोनों का दम घुट गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। 

पड़ोसियों ने देखा धुआं 
शनिवार सुबह जब पड़ोसी जागे तो उन्होंने देखा कि शिवम के कमरे से धुआं निकल रहा है। पड़ोसियों ने घटना के बारे में मकान मालिक को बताया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कमरे का दरवाजा अंदर दाखिल हुई और युवकों लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.