सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वालों को मिला यूथ आइकन अवार्ड

नोएडा में श्रद्धा से याद किए गए भगत सिंह : सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वालों को मिला यूथ आइकन अवार्ड

सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वालों को मिला यूथ आइकन अवार्ड

Tricity Today | सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वालों को मिला यूथ आइकन अवार्ड

Noida News : युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन ने एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती पर यूथ आइकन अवार्ड्स-2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुनील भराला, विशिष्ठ अतिथि एनएईसी के चेयरमैन ललित ठुकराल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान ईशा राज द्विवेदी, डॉ. मयंक चौहान, नीतू सिंह, डॉ. नमन शर्मा, दुष्यंत सिन्हा, कनिका सिंह, डॉ. मोहिता शर्मा, चमन यादव, कुलदीप गुप्ता, डॉ. प्रदीप चौहान, अनुज गुप्ता और मनीष यादव को यूथ आइकन अवार्ड्स-2023 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

युवओं का अपराधों में लिप्त होना चिंताजनक
 राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि आज देश में हो रहे ज्यादातर अपराधों में हमारे युवा दोषी निकल रहे हैं, जो चिंताजनक विषय है। हमें युवाओं की हिस्सेदारी ऐसे सभी सामाजिक कार्यों में बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे अपराध भी कम हो सके। ललित ठुकराल ने कहा कि हमे गर्व है अपने देश के क्रांतिकारियों पर, जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। लेकिन, आज के युवा भटक गए हैं। इन सभी में देश प्रेम की भावना जगाने का समय है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश का भविष्य संवारने का कार्य करते हैं इसलिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर रूप से स्कूल व कॉलेजों में होते रहने चाहिए।

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
इस अवसर पर एचआरडी ग्रुप के अध्यक्ष हर्षराज द्विवेदी, कॉलेज चेयरमैन संदीप सिंह, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, राजेश अंबावता, रणपाल अवाना, रचना यादव, विभा चुघ, अर्जुन प्रजापति, सतीश गुप्ता, मनीष शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, विनीत शर्मा, कमल यादव आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.