युवक की लूट के बाद गोली मारकर हत्या, खोड़ा से दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था

नोएडा में सनसनीखेज वारदात : युवक की लूट के बाद गोली मारकर हत्या, खोड़ा से दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था

युवक की लूट के बाद गोली मारकर हत्या, खोड़ा से दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था

Tricity Today | Symbolic images

Noida News : नोएडा में बाइक सवार लुटेरों ने बीती रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। दुकान बंद करके वापस लौट रहे युवक से पहले लूटपाट की गई। इसके बाद उसे गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 4 टीमों लगायी गई हैं। कैसे हुई वारदात
शहर के थाना सेक्टर-58 के अंतर्गत कल रात्रि में रचित चौहान नामक युवक अपनी दुकान से वापस लौट रहा था। रचित की दुकान खोड़ा में है। बताया जा रहा है कि रास्ते में दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने उसे सेक्टर-56 में रजत विहार के सामने रोका। रचित से लूटपाट की गई। उसने लुटेरों का विरोध किया। इस पर लुटेरों ने रचित चौहान पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। रचित के परिवार को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे है। 

एफआईआर दर्ज, 4 टीम लगीं
पुलिस ने बताया कि रचित के परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। परिजनों ने दो पुराने विवाद की बातें बताई हैं। उनकी ओर से दी गई जानकारी और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी और मैन्युअल सभी बिन्दुओ पर टीम काम कर रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। दूसरी ओर रचित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रजत विहार में रहता है रचित का परिवार
रचित रजत विहार में रहता था। आरडब्ल्यूए की ओर से निवासियों को जानकारी दी गई है, “बहुत ही दुखद घटना है। कल रात हमारी सोसाइटी के एक निवासी जो वन-ए में रहते थे। उनको कल रात सेक्टर-55 और 56 के टी-पॉइंट पर बी ब्लॉक जाने के रास्ते पर 2 गुंडों ने गोली मार दी। उनका बैग छिनकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी चेक करके पता लगाने की कोशिश की गई। पुलिस के सभी बड़े अफसर घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।हम सभी रजत विहार निवासी इस अपार दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.