ठेकेदार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मेहनत का पैसा मांगा तो दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

प्रयागराज : ठेकेदार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मेहनत का पैसा मांगा तो दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

ठेकेदार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मेहनत का पैसा मांगा तो दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

Tricity Today | पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर रास्ते को किया जाम

प्रयागराज : शहर में मेडिकल चौराहे के निकट बीते बुधवार की रात अतरसुइया थाना क्षेत्र के रहने वाले ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित राजेश यादव को गुरुवार दोपहर पकड़ा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व अन्य असलहे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में पता चला है कि बच्चा यादव ने ठेके में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का काम किया था और वही मांग रहा था। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी महेंद्र यादव अभी फरार है। नगर निगम में साथ ठेकेदारी करने वाले साथियों ने लेनदेन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रयागराज बलुआघाट पर मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने शाम को बच्चा यादव का शव सड़क पर रखकर रास्ते को रोक दिया था।

मेडिकल स्टोर में अचानक फायरिंग के कारण वहां से भाग निकले लोग
जांच में पता चला है कि अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबाजी का बाग मुट्ठीगंज मालवीय नगर निवासी वीरेंद्र यादव बच्चा (40) की दोस्ती चांदपुर सलोरी के महेंद्र यादव और अशोक नगर के राजेश यादव से थी। तीनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। नगर निगम में ठेकेदारी के अलावा ट्रैवल का काम भी चला रहे थे। हर रोज रात आठ बजे के बाद वे मेडिकल चौराहे के पास माडल शाप में आते थे। यहां शराब पीने के बाद बगल में मेडिकल स्टोर में बैठते थे। मेडिकल स्टोर संचालक तीनों को जानता था। बुधवार रात बच्चा, महेंद्र और राजेश शराब के नशे में धुत तीनाें मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और बैठ गए। रात 9 बजे के करीब अचानक तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद फायरिंग होने लगी एक के बाद एक पांच गोलियां बच्चा यादव के ऊपर उतार दी गई। गोलियां चलने की आवाज से लोगों में तहलका मच गया। वारदात के बाद महेंद्र यादव और राजेश यादव वहां से फरार हो गए।

बच्चा यादव पर दोनों दोस्तों ने दागी थीं पिस्टल
गुरुवार को सटीक सूचना पर जार्जटाउन क्षेत्र से ही राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि उसने पूछताछ में बताया है कि मृतक वीरेंद्र पर महेंद्र के साथ उसने भी गोलियां दागी थीं। दोनों ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार राजेश के कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर ली है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में कर्नलगंज समेत कई जगहों पर दबिश डाली गई है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

नशे में थे तीनों रुपए की लेन देन को लेकर चलाई गोली
पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम उसके ही साथियों ने दिया। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। बच्चा यादव की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर वालों ने बताया कि प्रतिदिन बच्चा  इन्हीं दोनों के साथ जाते थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि बच्चा, महेंद्र और राजेश तीनों दोस्त थे। तीनों एक साथ शराब पी रहे थे। शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ। महेंद्र और राजेश के पास लाइसेंसी पिस्टल है और दोनों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गुरुवार दोपहर राजेश यादव को पकड़ लिया गया। दूसरे आरोपी महेंद्र की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर रास्ते को किया जाम
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम को परिजन बच्चा का शव लेकर बलुआघाट चौराहे के पास पहुंचे। यहा शव को सड़़क पर रखकर आने जाने वालों का रास्ता रोक दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो मृतक के परिजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की मांग की गई। जिस पर अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर करीब आधे घटे बाद जाम समाप्त करवाया। वीडियोग्राफी के बीच डाक्टरों ने बच्चा के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें सिर सीने और पेट में गोलियां मारी गई, डाक्टरों के मुताबिक सिर में लगी गोली करीब से मारी गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.