शुआट्स के कुलपति आरबी लाल पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

प्रयागराज में धर्मांतरण का मामला : शुआट्स के कुलपति आरबी लाल पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

शुआट्स के कुलपति आरबी लाल पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Google Image | symbolic

Prayagraj News : फतेहपुर जनपद में दर्ज मतांतरण के मुकदमे में फंसे शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और अन्य पदाधिकारियों पर इसी आरोप में एक और केस दर्ज कराया गया है। घूरपुर थाने में बेबी मसीह नामक महिला की ओर से आरबी लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

क्या है पूरा मामला
मूल रूप से मीरजापुर के चुनार निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धर्म परिवर्तन कराकर शुआट्स द्वारा संचालित क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल में नौकरी पर लगाया गया था। फिर उस पर दूसरे लोगों का मतांतरण कराकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का दबाव दिया जाने लगा।

ये है महिला का आरोप
महिला का आरोप है कि जब उसने बात नहीं मानी तो तरह-तरह से उसका शोषण किया जाने लगा। उसे नौकरी से निकाल दिया गया। तीन बच्चों सहित उसे संस्थान परिसर के आवासीय कमरे से भी बाहर कर दिया गया। घूरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि आरबी लाल समेत अन्य पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.