21 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी 

प्रयागराज से बड़ी खबर : 21 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी 

21 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी 

Tricity Today | हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी 

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर 21 नवंबर यानि मंगलवार को रिटायर हो जाएंगे। उनके स्थान पर वरिष्ठतम न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है।

फरवरी 2023 में संभाला था कार्यभार
जानकारी के मुताबिक, न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर तीन अक्टूबर 2018 को स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे। उन्हें 13 फरवरी 2023 इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 26 मार्च 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। 10 अप्रैल 2015 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश की शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अभी तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर अपनी सिफारिश नहीं की है। जजों की 160 स्वीकृत संख्या वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में 92 न्यायाधीश हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.