भाजपा के सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन, शहर में छाया मातम

प्रयागराज : भाजपा के सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन, शहर में छाया मातम

भाजपा के सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का कोरोना से निधन, शहर में छाया मातम

Google Image | श्यामचरण गुप्ता

प्रयागराज में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलता जा रहा है। भाजपा के सांसद रहे श्यामचरण गुप्ता को कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रयागराज से नई  दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने बीती देर रात दम तोड़ दिया। श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने निधन की जानकारी दी। 

उन्होने बताया कि श्यामचरण गुप्ता कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने हॉस्पिटल मे अंतिम सांस ली। उनकी मौत के बाद पूरे शहर में मातम छा गया है।

आपको बता दें कि होली के दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता और उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता भी शामिल थीं। श्यामाचरण गुप्ता को परिजन उपचार के लिए दिल्ली लाए थे। उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता होम आइसोलेशन में थीं। श्यामाचरण गुप्त भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा श्यामाचरण गुप्त प्रयागराज के पूर्व मेयर भी रहे थे। श्यामाचरण गुप्ता के निधन से परिवार, व्यापार जगत और राजनैतिक गलियारों सहित प्रदेश में शोक की लहर है। 

प्रयागराज में श्याम समूह की कंपनियों के संस्थापक और सीएमडी श्यामा चरण गुप्ता 2014 में इलाहाबाद से सांसद थे। उन्होंने 16 वें लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। 1984 में उन्होंने बांदा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के भीसन देव दुबे से हार गए। उनके लिए यह नुकसान न के बराबर था, क्योंकि वह बाद में 1989 में इलाहाबाद के मेयर बन गए थे। 

1991 में उन्होंने भाजपा के दावेदार के रूप में इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। उनका राजनीतिक करियर एक दशक से अधिक समय तक निष्क्रिय रहा, जिसके बाद उन्होंने 2004 के चुनाव में बांदा सीट से सपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद 2009 में फूलपुर से चुनाव हार गए। उन्होंने 2014 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में एक सफल अभियान चलाया और इलाहाबाद के सांसद बने। 10 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को प्रयागराज लाया जायेगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.