भाजपा के डॉ.वीके सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सपाइयों ने किया हंगामा तो हुई लाठीचार्ज

प्रयागराज : भाजपा के डॉ.वीके सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सपाइयों ने किया हंगामा तो हुई लाठीचार्ज

भाजपा के डॉ.वीके सिंह बने जिला पंचायत अध्यक्ष, सपाइयों ने किया हंगामा तो हुई लाठीचार्ज

Tricity Today | सपाइयों ने किया हंगामा तो हुई लाठीचार्ज

प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के डॉ.वीके सिंह की जीत हुई। पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी 84 सदस्यों ने हिस्सा लिया और मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ.वीके सिंह 51 मत पाकर जीत दर्ज की है। जबकि सपा प्रत्याशी मालती यादव को 33 मत मिले हैं। चुनाव अधिकारी और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी है। हंडिया के डॉ.वीके सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से पंचायत भवन में मतदान शुरू हुआ और अपराह्न 3 बजे तक चला। इस दौरान जिला पंचायत के सभी 84 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई करीब पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया। भाजपा के डॉ.वीके सिंह ने सपा प्रत्याशी मालती यादव को 18 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने जश्न मनाया। जबकि सपाईयों ने धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश के चक्कर में पुलिस से झड़प हुई इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मतगणना स्थल के बाहर चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनकी पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपा के नेताओं का कहना है कि चुनाव में पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। हालांकि पंचायत भवन के आसपास पुलिस काफी सक्रिय है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.