बीएसई के सीईओ आशीष चौहान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर बनाए गए, छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी संचालित

प्रयागराज : बीएसई के सीईओ आशीष चौहान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर बनाए गए, छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी संचालित

बीएसई के सीईओ आशीष चौहान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर बनाए गए, छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी संचालित

Google Image | बीएसई के सीईओ आशीष चौहान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर बनाए गए

प्रयागराज इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध डिग्री कालेज 1 जून से खुलेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन मोड में पहले की तरह संचालित होंगी। कुलपति के साथ सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रजिस्टर प्रोफेसर एन के शुक्ल की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान को इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नया कुलाधिपति (चांसलर) नियुक्त किया है।


बीएसई के सीईओ आशीष चौहान इविवि के चांसलर नियुक्त
 मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष चौहान को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का नया कुलाधिपति बनाया गया है। राष्ट्रपति और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजिटर श्री रामनाथ कोविंद ने बुधवार को उन्हें पांच वर्ष के लिए चांसलर पद पर नियुक्त किया है। आशीष चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के संस्थापक सदस्यों की टीम में भी थे। वह 1992 से 2000 तक एनएसई के साथ में रहे थे। वर्ष 2000 से 2009 तक रिलायंस समूह के साथ भी काम किया था। शुरुआती वर्षों में आईपीएल क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस सीईओ भी रहे। उन्हें वित्तीय बाजार नीतियों, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, संगठित खुदरा और भारतीय सामाजिक मुद्दों में अग्रणी विशेषज्ञों में एक माना जाता है।

कुलपति ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लिया निर्णय
कुलपति की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित होंगी। सभी दफ्तर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 5 बजे और शनिवार को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। कुलपति, रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी के कार्यालय के सभी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत के रोस्टर के अनुसार बुलाया जायेगा। जिन कर्मचारियों को नहीं बुलाया जायेगा उन्हें ऑनलाइन कार्य करना होगा। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी बुलाया जा सकता है। 

शहर के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले कर्मचारियों को ऑनलाइन काम करने की छूट होगी, इस संबंध में उन्हें संबंधित अधिकारी को सूचित करना होगा। कोरोना महामारी के कारण परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। यदि आवश्यक कार्य हो तो शक्ति से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.