कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिमी क्षेत्र के विकास कार्यों पर दिया बल

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिमी क्षेत्र के विकास कार्यों पर दिया बल

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिमी क्षेत्र के विकास कार्यों पर दिया बल

Tricity Today | कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिमी क्षेत्र के विकास कार्यों पर दिया बल

प्रयागराज में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी को विपक्ष ने सिर्फ लूट, हत्या, भूमि कब्जा और अपराध से भरा इतिहास दिया है। दूसरी ओर भाजपा ने अपने साढ़े चार वर्षों में केवल विकास किया है। शहर पश्चिमी से विधायक और मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को भाजपा के खुल्दाबाद कार्यालय में सदर मंडल जमुनापट्टी द्वारा आयोजित मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व मंडल प्रभारी डॉ कृतिका अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

मंडल कार्यकाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भगवतपुर में ब्लॉक निर्माण और सौ बेड का अस्पताल बना। सड़कों के चौड़ीकरण का काम और गांव गाजा में में उद्योग की नींव रखी गई। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में कानून का राज कायम हुआ है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की जानकारी लोगों को घर-घर जाकर देनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस से सीधा संवाद करें। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा कि बूथ प्रमुख सहित सेक्टर संयोजक और अन्य सभी पदाधिकारी सक्रियता बढ़ाएं।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने खाई गुड़ की जलेबी
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी के घोसी जलालपुर से लौटते समय अचानक झलवा पीपल गांव बाजार में रुक गये। वहां नगीना जलेबी वाले के यहां पहुंचे और बोले जलेबी खिलाओ बहुत नाम सुना है। दुकानदार को ऐसे उम्मीद नहीं थी कि कैबिनेट मंत्री उनकी दुकान पर आ जायेंगे। उन्होंने गर्म जलेबी खाया उसके बाद वहां से रवाना हुए। कैबिनेट मंत्री ने न्याय विहार कॉलोनी पहुंचकर शिवबाबू दुबे के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.