सीएम योगी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय के निधन पर दुःख जताया 

Lucknow: सीएम योगी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय के निधन पर दुःख जताया 

सीएम योगी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय के निधन पर दुःख जताया 

Google Image | सीएम योगी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय के निधन पर दुःख जताया

गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति विजय मनोहर सहाय का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। कई माह से अस्वस्थ चल रहे जस्टिस वीएम सहाय का एम्स नई दिल्ली में इलाज चल रहा था।जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वर्ष 1953 में प्रयागराज में जन्मे विजय मनोहर सहाय के पिता न्यायमूर्ति राम मनोहर सहाय सुप्रीम कोर्ट जज रहे। न्यायमूर्ति वी.एम. सहाय का जन्म 13 अगस्त 1953 को हुआ था।उन्होंने 1975 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जनवरी 1976 में एक वकील के रूप में अपने पिता आरएम सहाय जो न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे और उसके साथ वकालत  की शुरुवात की थी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.