नए मामले 200 के नीचे आए, 535 स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, देखिए पूरी रिपोर्ट

प्रयागराज में कोरोना से राहत : नए मामले 200 के नीचे आए, 535 स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, देखिए पूरी रिपोर्ट

नए मामले 200 के नीचे आए, 535 स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, देखिए पूरी रिपोर्ट

Tricity Today | प्रयागराज में कोरोना से राहत

प्रयागराज कोरोना महामारी से संक्रमण की दर में कमी आ रही है। कोरोना वायरस का भयावह रूप देखने के बाद लोगों में अब दहशत कुछ कम हो रहा है। शुक्रवार को नये संक्रमितों की संख्या 200 से कम आई है। बीते 24 घंटे के अंतराल में 191 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। एक बार फिर स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। कोविड के विभिन्न हॉस्पिटलों और होम आइसोलेशन में रहने वालों में 535 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

कोविड के नोडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोरोना संक्रमण से 535 लोग ठीक हुए हैं। इनमें कोविड-19 अस्पतालों से 51 और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों में 484 पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 6 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 9938 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अप्रैल माह में एक समय तो 23 से 24 सौ तक संक्रमित मिले थे। लगभग डेढ़ महीने बाद नये संक्रमितों की संख्या 200 से नीचे आई है। इन संक्रमितों में मेडिकल अफसर, शिक्षक, पुलिस कांस्टेबल, विश्वविद्यालय के क्लर्क आदि भी शामिल हैं।कोविड से अब तक 63847 लोग घरों में रह कर स्वस्थ हो चुके है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.