उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की

प्रयागराज : उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की

Social Media | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को प्रयागराज में मनकामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए प्रार्थना की। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा केदारनाथ धाम में पूजन किया और पुनर्निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। वहीं संगमनगरी में भाजपाई भी अलग-अलग शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की उपासना में लीन रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भी प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पूजन-अर्चन करके उन्‍हाेंने देश व प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और अन्य भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ यमुना तट पर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने भगवान शिव के पूजन-अर्चन किया और प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य कल्याण हेतु प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और दुनिया के शिव भक्तों के लिए आज का दिन खुशियों और भक्ति से भरा है। केदारनाथ में पुनरुद्धार का कार्यक्रम चल रहा है, आज केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने आज गुरु भगवान शंकराचार्य की मूर्ति का भी अनावरण किया है। वहीं पूरे देश और प्रदेश के शिवालयों में भी आज भाजपाइयों ने पूजा-अर्चना की। इसमें भाजपा संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

दीपावली पर्व पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का प्रयागराज आगमन हुआ। उनका भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रांगण में कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए अयोध्या की दीपोत्सव की चर्चा की। उन्होंने उसकी दिव्यता और भव्यता का बखान किया। कहा कि आज वास्तव में रामराज का सपना साकार हो रहा है पूरी दुनिया भारत के दीपोत्सव पर्व की चर्चा कर रही है। हर भारतीय इस पर गर्व कर रहा है।

प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान एक दिव्यांग कार्यकर्ता पर उप मुख्यमंत्री केशव की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी से उतरकर उसका उत्साहवर्धन किया और पार्टी के प्रति उसके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ओमप्रकाश राजभर और उनकी पार्टी को वोट कटवा बताया और कहा कि बीजेपी को इससे कोई फर्क नहीं है। सारे विरोधी दल इन दिनों एक राग अलाप रहे हैं कि भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया तो फिर सभी एकजुट होने के लिए मजबूर क्यों है यूपी को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.