संगम नदी पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा : संगम नदी पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संगम नदी पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Social Media | संगम नदी पर पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कोरोना वायरस महामारी के बीच माहौल जिस हिसाब से हुआ है इससे सब लोग वाकिफ है।कोई भी त्योहार अब लोग सोच समझ के मना रहे है और दूरी का ख्याल रख रहे है। अभी इन सब के बीच आज पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार  मनाया जा रहा है।आज यानी बुधवार 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ भी किया। हालांकि, गंगा स्नान से संक्रमण फैलने की आशंका है जिसके चलते पुलिस व प्रशासन अलर्ट पर है।


आज पूरे देश में वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में आज प्रयागराज समेत तमाम शहरों में लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच भी लोग मां गंगा में आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान के लिए पहुंचे। लोगों ने मां गंगा से कोरोना की इस आपदा को खत्म करने की प्रार्थना भी की। बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना का साया आसानी से देखा जा सकता है। जिस संगम तट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज के दिन स्नान करते थे वहीं आज बहुत कम लोग दिखाई दिए मानो काफी बदलाव सा आ गया हो।

लोगो का यहाँ मानना है की जो लोग वैशाख स्नान नहीं कर पाए उन्हें महीने के अंतिम दिन मतलब पूर्णिमा के दिन स्नानादि करके इसका पुण्य फल प्राप्त कर लेना चाहिए। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन कूर्म जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के भी अनेक उपाय किए जाते हैं और अकाल मृत्यु व रोगों से मुक्ति के लिए जलकुंभ का दान भी किया जाता है। 26 मई को ही खग्रास चंद्रग्रहण भी होगा हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए उसके कोई सूतक आदि मानने की आवश्यकता नहीं रहेगी। आज का दिन हमारे हिंदुओं के लिए शुभ माना जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.