सीएनजी गैस का रिसाव होने से इलाके में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

प्रयागराज : सीएनजी गैस का रिसाव होने से इलाके में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

सीएनजी गैस का रिसाव होने से इलाके में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Google Image | मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड

Prayagraj : शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में गैस पाइपलाइन से सीएनजी रिसाव से खलबली मच गई। गैस रिसने पर आसपास के घरों में घुसी तो लोग घबराकर बाहर निकल आये। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और गैस एजेंसी की भी टीम वहां पहुंची। पाइपलाइन से हो रहे गैस रिसाव को रोकने का प्रयास तेजी किया जाने लगा। लगभग घंटे भर की मशक्कत के बाद गैस पाइपलाइन से सीएनजी रिसाव को रोक दिया गया।

गुरुवार की सुबह सिविल लाइंस इलाके में मिश्रा भवन के पास से अचानक तेज गैस की बदबू फैली। कुछ ही क्षणों में आसपास के घरों में भी गैस घुसी तो लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। इससे लोग घबराकर बाहर निकल आए। यहां चौराहे के आसपास कई निजी और सरकारी कार्यालय भी हैं। लेकिन सुबह का समय होने की वजह से सब बंद थे। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने सड़क पर एक स्थान पर तेज गैस फैलने का शोर मचाया। कुछ ही क्षणों में आसपास के एरिया में गैस फैल गई। सूचना पाकर सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ सीओ और फायर ब्रिगेड की टीम वहां आ गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि उस स्थान से सीएनजी की गैस पाइपलाइन सड़क के नीचे से गुजरी है।

टेक्निकल टीम ने रिसाव को किया ठीक
सीएनजी गैस के रिसाव की सूचना जब निजी कंपनी को दी गई। तो मौके पर कम्पनी की टेक्निकल टीम कुछ देर में वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीएनजी पंप के आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। सड़क पर लगे कैंप को हटाकर टेक्निकल टीम ने करीब आधे घंटे में ही रिसाव बंद कर दिया। इस बीच आसपास के लोग भी घर से बाहर ही रहे। गैस रिसाव बंद होने पर लोगों की परेशानियां दूर हो सकी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.