वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

प्रयागराज से बड़ी खबर : वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

Tricity Today | हेलीकॉप्टर

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के हेलीकॉप्‍टर में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग हुई। सूचना पर वायु सेना की टीम मदद के लिए पहुंची। यमुनापार के करछना इलाके के बेंदो पुर गांव में बुधवार की दोपहर सेना के हेलीकॉप्टर की आपात कालीन लैंडिंग से वहां पर आसपास के गांवों के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया और वह आगे के लिए उड़ान भर सका। करछना के बेंदो पुर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग 
सेना का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह रांची से रवाना हुआ, इसे प्रयागराज होते हुए कानपुर (चकेरी) जाना था। प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने से पहले पायलट को हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी की आशंका हुई। पायलट ने करछना थाना क्षेत्र के बेंदो पुर गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के इमरजेंसी लैंडिंग से आसपास के गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया। वहां पर कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हेलीकॉप्‍टर की खाली मैदान में लैंडिंग हुई है। पायलटों ने लोगों को हेलिकॉप्टर के नजदीक आने से रोक दिया।

तकनीकी खराबी ठीक कर हेलीकॉप्‍टर रवाना
सेना के हेलीकाप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित थे। उन्होंने इसकी सूचना प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन बमरौली को दी। उनकी मदद के लिए बमरौली एयरपोर्ट से दो हेलीकाप्टर से तकनीकी टीम गई। उस टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच की। थोड़ी देर में ही हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया। जब तक हेलीकॉप्टर को ठीक किया गया तब तक सेना का एक हेलीकॉप्टर हवा में लगातार उड़ान भरते हुए निगरानी रख रहा था। ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर आगे के लिए रवाना हो गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.