आबकारी सिपाही ने दो सगे भाइयों समेत 4 को मारी गोली, एक की मौत

प्रयागराज से बड़ी खबर : आबकारी सिपाही ने दो सगे भाइयों समेत 4 को मारी गोली, एक की मौत

आबकारी सिपाही ने दो सगे भाइयों समेत 4 को मारी गोली, एक की मौत

Tricity Today | इलाज के दौरान एक की मौत

Prayagraj News : प्रयागराज शहर के कीडगंज इलाके में राम जानकी मंदिर के पास चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता और भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन के ऊपर गुरुवार को आबकारी सिपाही विमलेश पांडेय ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार की सुबह में घायल राजन गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वरूपरानी अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। विशाल उर्फ राजन की  पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा। इससे परिवार में चारों ओर मातम का माहौल है। बवाल की आशंका को देखते हुए पूरे मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि शहर के कीडगंज क्षेत्र में भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई व चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें वह और उनके भाई विशाल उर्फ राजन उम्र (36) के अलावा ग्राहक रामजी आयु (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी उम्र (18) जख्मी हो गए। इन सभी को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में भर्ती कराया गया था। जहां राजन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह में राजन की मौत से परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद एक मकान को आग के हवाले कर दिया। फायरिंग करने का आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही घटना के बाद से अपने साथी समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

संदीप गुप्ता कीडगंज में स्थित राम जानकी मंदिर के पास बीच वाली सड़क पर रहते हैं। उनका चाट और मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है और घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। किसी बात को लेकर उसका संदीप गुप्ता से विवाद हो गया। राजन बोला तो हाथापाई शुरू हो गई जिस पर सिपाही ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां पर दोनों भाइयों समेत चार लोग खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि राजन गुप्ता की सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी थी। इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सिपाही विमलेश समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.