इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय की अच्छी पहल, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

बड़ी खबर : इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय की अच्छी पहल, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय की अच्छी पहल, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Tricity Today | इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण माता-पिता के निधन की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए तमाम तरह की घोषणाएं की हैं। इनमें मुफ्त शिक्षा देने की बात भी कही गई है। उनकी मदद के लिए अब पूर्व का आक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने भी बड़ी पहल की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने कोरोना के कहर से माता-पिता से बंचित बच्चों को विश्वविद्यालय में मुफ्त उच्च शिक्षा देने की घोषणा की है। ऐसे बच्चों को इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स के लिए उन्हें पूरी शिक्षा मुफ्त दी जायेगी।

पूर्व का आक्सफोर्ड कहा जाने वाला इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाले बेसहारा बच्चों को उच्चशिक्षा के लिए विश्वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा देने की योजना बनाई है। ऐसे बच्चों को अपने दिवंगत माता-पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र देना होगा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की तर्ज पर इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी ऐसे छात्र-छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा उपलब्ध करायेगा। कोरोना संक्रमण से अपने माता-पिता को खो देने वालों बच्चों की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय उठायेगा।विश्वविद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर कोटे के तहत वहन करेगा। कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि शिक्षा का केंद्र होने के कारण इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी समझता है। पत्र में कुलपति ने कहा कि कोरोना वायरस पिछले लगभग दो वर्षों से देश के जन जीवन पर गहरा असर डाला है। इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 9000 बच्चों ने इस महामारी में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। ऐसे में सरकार के कंधों पर इन बच्चों की देखभाल और शिक्षण की जिम्मेदारी आ गयी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.