मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वीआईपी घाट से कमल नौका यात्रा का किया शुभारंभ, पुरामुक्ति सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले

प्रयागराज : मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वीआईपी घाट से कमल नौका यात्रा का किया शुभारंभ, पुरामुक्ति सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वीआईपी घाट से कमल नौका यात्रा का किया शुभारंभ, पुरामुक्ति सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले

Social Media | Minister Siddharth Nath Singh

Prayagraj : उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में अपने आवास पर दीपावली के उपलक्ष्य पर प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा के समस्त मंडल पदाधिकारियों शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों तथा जिले में सभी मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों से मिलकर दीपावली की बधाई दिए। प्रयागराज के पुरामुक्ति में बेकाबू पिकअप से सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी मृतकों के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रयागराज वीआईपी घाट से कमल नौका यात्रा का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम में सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल भी उपस्थित रही।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारत की माटी और संस्कृति से बनी कलाकृतियां ही विश्व के धरोहर के रूप में सदियों से अंकित हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फार लोकल का आह्वान इसीलिए किया कि हम अपनी कला एवं संस्कृति को विस्तार दे सकें। इसके जरिए समृद्धि की सीढ़ियां भी चढ़ सकेंगे। संगठन के पदाधिकारियों से मिलते हुए मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय वस्तुओं से देश की संस्कृति और सभ्यता जीवंत होती है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ उन्हें निर्देशित भी किया।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यदि स्थानीय बाजार में स्वदेशी चीजें बिकेंगी, तो हमारे आसपास के लोगों को ही लाभ मिलेगा। उन्होंने स्लोगन दिया कि 'इस बार दिवाली हम मनाएंगे, मिट्टी के दीये जलाएंगे, महालक्ष्मी को घर बुलाएंगे, प्रदेश और घर में खुशियां लाएंगे'। हम सबको चाहिए कि दीपोत्सव में देवी देवताओं की मूर्तियां दीपक गंगाजल से निर्मित मोमबत्ती आदि का प्रयोग करें। यह आम लोगों की आजीविका के संसाधन को भी विकसित करने में सहायक होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.