प्रयागराज में 10 घंटे रहेगा नाइट कर्फ्यू, जिलाधिकारी ने बैठक आदेश जारी किया

BREAKING: प्रयागराज में 10 घंटे रहेगा नाइट कर्फ्यू, जिलाधिकारी ने बैठक आदेश जारी किया

प्रयागराज में 10 घंटे रहेगा नाइट कर्फ्यू, जिलाधिकारी ने बैठक आदेश जारी किया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

प्रयागराज जनपद में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने रात्रि दस बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। देर रात जिलाधिकारी ने बैठक कर आदेश जारी किया है। नाइट कर्फ्यू 8 अप्रैल की रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक 20 अप्रैल तक लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई।

प्रयागराज में पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़े हैं। जिले में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार की रात जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। शासन के निर्देशानुसार जिन जिलों में हर दिन पांच सौ से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आ रहे हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा। जनपद प्रयागराज में लगातार तीन दिन से पांच सौ से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही घर से बाहर निकल सकेंगे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।

प्रयागराज जिले में पांच अप्रैल को 652 मामले तो वहीं 6 अप्रैल को 1084 मामले मिले थे। सात अप्रैल को 1076 संक्रमित लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 6 लोगों की मृत्यु हुई है। इससे पहले शाम को आईजी रेंज केपी सिंह ने सिविल लाइन सहित कई जगहों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों से शारीरिक दूरी और मास्क लगाने का पालन करने की अपील की। नाइट कर्फ्यू के साथ ही दिन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.