प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

बड़ी खबर : प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tricity Today | शातिर महेंद्र भारतीय को पैर में लगी गोली घायल

प्रयागराज : प्रयागराज में थाना कर्नलगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। गुरुवार की देर रात पुलिस ने आईईआरटी क्रासिंग के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बदमाश अयोध्या हॉस्टल के पीछे की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर फायरिंग करने लगे तो पुलिस की तरफ से जबाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया है। उसके बायें पैर में गोली लगी है जबकि उसका साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 सितंबर 2021 को कटरा में बमबाजी हुई थी। उसका अभियुक्त महेंद्र भारतीय के खिलाफ कर्नलगंज थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा पहले ही दर्ज हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। गुरुवार देर रात एसओजी यमुनापार प्रभारी संतोष सिंह को जानकारी हुई कि वह अयोध्या हास्टल मोड़ के पास से गुजरने वाला है। एसएचओ कर्नलगंज और एसओजी टीम ने यहां घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक से दो लोग आते दिखे। पुलिसकर्मियाें ने रोकने की कोशिश की तो भागते हुए बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में महेंद्र भारतीय जख्मी हो गया और उसका साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

पुलिस मुठभेड़ में जिस बदमाश को गोली लगी है, उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उसकी पहचान महेंद्र भारतीय पुत्र वीरेंद्र उर्फ फतेहचंद्र निवासी रम्मन का पुरवा थाना धूमनगंज हालपता मलाका थाना थरवई के रूप में हुई है। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शातिर बदमाश महेंद्र भारतीय के खिलाफ कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सबसे अधिक मुकदमा धूमनगंज थाने में है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कई बार जेल जा चुका महेंद्र भारतीय ने अपना खुद का गिरोह बनाकर वह लूटपाट करता था। साथ ही लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी भी वसूलता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.